मिडिएशन फॉर नेशन अभियान की तैयारियों पर चर्चा:जिला कलेक्टर ने सेवा शिविर और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिए निर्देश

जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीण और शहरी सेवा शिविर, मतदाता सूची पुनरीक्षण और मिडिएशन फॉर नेशन अभियान की तैयारियों पर चर्चा हुई। कलेक्टर मीना ने सभी विभागों को लंबित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग को फार्मर रजिस्ट्री का निपटारा और किसानों को गिरदावरी ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। साथ ही कुर्रेजात रिपोर्ट और नोटिस तामीली पूरी करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण विकास विभाग को गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत बीपीएल परिवारों का सर्वे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। पंचायती राज विभाग को स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टों का वितरण और स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने को कहा गया। वन विभाग को वृक्षारोपण गतिविधियां नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीबी मुक्त भारत अभियान और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया। पशुपालन विभाग को पशु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन और टीकाकरण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में समस्त उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और नगर निकाय अधिकारी ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से जुड़े। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह और एसीईओ गोपाल लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *