मिडिल स्कूल एचएम की पदोन्नति सूची जारी करने वाला प्रदेश का पहला संभाग बना दुर्ग

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव मिडिल स्कूल के हेड मास्टरों की पदोन्नति सूची जारी करने वाला दुर्ग संभाग प्रदेश का पहला संभाग बन गया है। कुल 622 शिक्षक ई संवर्ग से और 95 शिक्षक टी संवर्ग से पदोन्नत हुए है। छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा जारी स्कूल शिक्षा सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 में निहित प्रावधान अनुसार निर्धारित न्यूनतम अनुभव 5 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षकों को पदोन्नत किया गया है। निर्देश अनुसार संभाग स्तरीय विभागीय पदोन्नति, छानबीन समिति द्वारा की गई अनुशंसा पर वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 4300 लेबल 9 में संवर्ग से 622 एवं टी संवर्ग से 95 शिक्षक प्रधान पाठकों को मिडिल स्कूल में पदोन्नत किया गया है। संभाग कार्यालय से जारी आदेश में स्कूल शिक्षा विभाग से जारी निर्देश अनुसार काउंसिलिंग का आदेश पृथक से जारी किया जाएगा। संघ के सदस्य विनोद गुप्ता, ओम प्रकाश पांडेय, कमल वैष्णव, संजय चंद्राकर, वर्षा हरिहरनो, नीलू थापा राहुल झा, अभिषेक चंदन, लता देवांगन, हरीश देवांगन, आदित्य नामदेव ने बताया ई संवर्ग से 254, एलबी संवर्ग से 368 एवं टी संवर्ग से 95 शिक्षकों की पदोन्नति हुई है। शिक्षक संघ के सदस्यों एवं पदोन्नत साथियों ने संयुक्त संचालक आरएल ठाकुर, सहायक संचालक केके शुक्ला, एएनवी स्वामी के प्रति आभार जताया है। जल्द काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *