बुधनी| क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 8:30 बजे मिस घाट के पास एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में राम (उम्र 26 वर्ष), निवासी डोडाडोंगरी रूपेश (उम्र 28 वर्ष) शामिल हैं। हादसे के बाद से दोनों घायलों को तत्काल बुधनी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को होशंगाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों में से एक युवक के पैर की हालत बेहद खराब बताई जा रही है।


