बैकुंठपुर | एमसीबी जिले के ब्लॉक खड़गवां में मिनी ट्रक की ठोकर से ग्रामीण के सिर व पैर में गंभीर चोटें आई। घायल के भाई पिताम्बर सिंह पिता स्वरूप सिंह की शिकायत पर खड़गवा थाना में पुलिस ने लापरवाह मिनी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि 20 मार्च की दोपहर 2 बजे प्रार्थी को ग्राम पोड़ीडीह के रामभजन ने मोबाइल पर कॉल कर बताया कि उसके भाई धर्मपाल सिंह को बरदर मोड़ के पास मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 29 एएफ 9348 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी है। इससे धरमपाल को गंभीर चोटें आई है। घायल हालत में उसे खडगवां अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर प्रार्थी खडगवां अस्पताल पहुंचा, जहां से डॉक्टर्स ने घायल धर्मपाल को बैकुंठपुर जिला अस्पताल रेफर किया।


