मिनी ट्रक गिरा खाई में, ड्राइवर की मौत:पंजाब मोड़ से 200 मीटर पहले अनियंत्रित हुआ, खाद के कट्टों से भरा था

राजसमंद में चारभुजा थाना सर्कल में देसूरी की नाल में सड़क हादे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। चारभुजा थाना इंचार्ज गोवर्धन सिंह के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे चारभुजा की ओर से खाद के कट्टों से भरा मिनी ट्रक देसूरी की ओर रवाना हुआ। पंजाब मोड़ से करीब 200 मीटर पहले एक ट्रक बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए 40 फिट गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर चारभुजा पुलिस थाने से एएसआई हरि सिंह, कालूलाल व जेठालाल, महेन्द्रकुमार, नानजी राम, लोकेन्द्र सिंह सहित मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। जिसके बद घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जहां ट्रक ड्राइवर जगदीश प्रसाद (40) पुत्र लाभूराम निवासी वार्ड नम्बर 1 हिम्मत नगर, बीकानेर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खलासी प्रेम गंभीर घायल हो गया। खाई से शव को बाहर निकाला और चारभुजा हॉस्पीटल की मॉर्च्युरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। वहीं घायल को एम्बुलेंस से चारभुजा हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। मिनी ट्रक में खाद के कटे भरे हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *