मिनी बैंक में घुसकर कर्मचारियों से उलझी महिलाएं:कहा हमारे बैंक खातों में जमा राशि मेहनत की कमाई, हमें वापस लौटाएं

अनूपगढ़ जिले के जैतसर में गांव दो जीबी स्थित मिनी बैंक में गबन मामले में प्रभावित महिलाएं गुरुवार को बैंक पहुंची और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ये लोग बैंक के अंदर घुस गए और अधिकारियों से देर तक उलझते रहे। बाद में वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझाकर इन लोगों को मौके से हटाया। ग्रामीणों ने यहां बेमयादी धरना लगा रखा है। इन लोगों ने गुरुवार को रोष प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी। सुबह महिलाओं ने पहले बैंक के आगे रोष प्रदर्शन करते हुए बैंक प्रबंधन पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। बाद में ये लोग बैंक के अंदर घुस गए और उनके खातों में जमा राशि उन्हें दिलवाने की मांग करने लगे। देर तक इन लोगों के बैंक कर्मचारियों से उलझने के बाद पुलसकर्मियो ने इन्हें हटाया।
श्रीगंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक की तीन जीबी ग्राम सेवा सहकारी समिति के अधीन दो जीबी मिनी बैँक में पिछले दिनों गबन का ममला सामने आने केबाद बैंक के 444 खाता धारकों ने बैंक के सामने धरना लगा दिया। इन लोगों ने गुरुवार को बैंक के सामने महापंचायत की घोषणा की थी ऐसे में दी गंगानगर केंद्रीय सकारी बैंक के एमडी संजय गर्ग, जांच अधिकारी सुरेश कुमार, नोडल अधिकारी पवन कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने खाताधारकों से बात की लेकिन वार्ता का कोई परिणाम नहीं निकला। इस पर महिलाएं बैंक में घुस गई और कर्मचारियों से उलझ गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *