मिशन ने मनाया विश्व मानव अधिकार दिवस

बोकारो | मानव अधिकार मिशन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक तिवारी तथा प्रदेश अध्यक्ष राजीव मिश्रा के मार्गदर्शन में और प्रदेश उपाध्यक्ष मृणाल कांत चौबे की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष उमेश सिंह की अध्यक्षता में विश्व मानव अधिकार दिवस सेक्टर-5 में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती, मानव अधिकार संबंधित समस्याओं का निराकरण, जन सहभागिता बढ़ाने तथा मानव अधिकारों के हनन के विरुद्ध आवाज उठाने पर चर्चा किया गया। साथ ही मानव अधिकारों को लेकर समाज में जागरुकता फैलाने पर भी जोर दिया गया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मृणाल कांत चौबे, दिवाकर दुबे, अश्विनी कुमार, राज आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *