मिशन मेला: भीड़ को देखते हुए वाहनों का बदला रास्ता

मालखरौदा| खीस्त जयंती पर मिशन चौक मालखरौदा पर मिशन मेला लगाया गया है। यह मेला 31 दिसंबर तक लगेगा। मेला में लोगों की अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात संतुलन के लिए मुख्य मार्ग पोता मालखरौदा कलमी छोटे सीपत में भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। उक्त मार्ग के स्थान पर रूट डायवर्ट कर पोता नहर पार से छोटे सीपत के लिए मार्ग का परिवर्तन किया है। मेला स्थल से होकर जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने पर लोगों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि मेला स्थल में हर रोज हजारों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं पुरुष बच्चे मेला देखने के लिए आते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *