मील का पत्थर साबित होगा वीबी जी राम जी: प्रशांत

भास्कर न्यूज | मुलमुला| भाजपा मंडल मुलमुला में विकसित भारत-जी राम जी योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता और भाजपा जिला रायगढ़ के जिला संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा मंडल मुलमुला के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप यादव ने की। मुख्य वक्ता प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी योजना का उद्देश्य गांवों के विकास को गति देना, उन्हें आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि पहले श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार मिलता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस योजना के तहत 125 दिन का रोजगार दिया जा रहा है। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, डिजिटल उपस्थिति, वेतन और भत्तों का सीधा भुगतान जैसी व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे भ्रष्टाचार पर नियंत्रण होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना में कच्चे कार्यों के साथ-साथ पक्के कार्य भी शामिल किए गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में भाजपा अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुखराम मधुकर, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री शिवचमन सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल सेन, पूर्व मंडल अध्यक्ष दरस पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष उद्यालिक साहू, मंडल महामंत्री कौशल जोशी और किरण कुम्भकार, मंडल उपाध्यक्ष रामपुकार कश्यप, द्वारिका वर्मा, इंदु बंजारे, सविता पटेल, हिरौंदी राय, नरेश पोर्ते, मलखम लहरे, डामेश्वर टंडन, प्रकाश यादव, बनवारी लाल धीवर, संतोष शर्मा, चंदाराम कश्यप, चंदराम पटेल, राजधर सिंह, बाबा सिंह, भारत मेहर, नोबिन टंडन सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *