मुंगेली कलेक्टर-एसपी ने गुरुघासीदास जयंती तैयारियों का लिया जायजा:लालपुर-अमरटापू धाम में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, स्टूडेंट्स से भी बातचीत की

मुंगेली में बाबा गुरुघासीदास जयंती की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार और एसपी भोजराम पटेल ने लालपुर-अमरटापू धाम का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और मेला आयोजकों से विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने पानी, बिजली, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पार्किंग, हेलीपैड और भीड़ प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को इन सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुसार शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
हेलीपैड क्षेत्र का भी निरीक्षण कर पहुंच मार्ग सहित अन्य आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखने के लिए कोई भी व्यवस्था अधूरी नहीं रहनी चाहिए। विभागों को समन्वय के निर्देश, जयंती तैयारी तेज उन्होंने सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि गुरुघासीदास जयंती का आयोजन सफल हो सके। निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मोतिमपुर में उपस्थित एनएसएस के विद्यार्थियों से भी संवाद किया। एनएसएस छात्रों को सेवा-समानता का संदेश एसपी ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए गुरुघासीदास के सेवा और समानता के मूल मंत्र ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश समझाया। उन्होंने मानवता, भाईचारे और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और स्टूडेंट्स को साइबर क्राइम से सतर्क रहने और डिजिटल सुरक्षा अपनाने की सलाह दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *