मुंगेली कलेक्टर ने डीईओ-सीएमओ को थमाया नोटिस:दफ्तर में देरी और बैठक में रहे अनुपस्थिति, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगा एक्शन

मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी सी. के. घृतलहरे सुबह 10 बजे समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे। वहीं, नगर पंचायत पथरिया के सीएमओ सोमवार को समय-सीमा की बैठक में बिना अनुमति गैरमौजूद रहे। कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों के इस व्यवहार को कार्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता बताया है। यह आचरण सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन है। दोनों अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो दोनों अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की हिदायत भी दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *