मुंगेली के लोरमी विकासखंड के ग्राम खुड़िया में स्थित राजीव गांधी जलाशय (मनियारी) से खरीफ फसलों के लिए पानी छोड़ा गया है। यह पानी 1.29 लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई के काम आएगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। इससे क्षेत्र के किसानों को खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त जल मिल सकेगा। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जल वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जिले के किसानों को बिना किसी बाधा के सिंचाई जल उपलब्ध हो। वेस्ट वियर के जरिए निकल रहा पानी जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता के अनुसार, खुड़िया जलाशय वर्तमान में 150.68 मि.घ.मी. यानी 102 प्रतिशत पानी से भरा हुआ है। वेस्ट वियर के माध्यम से भी पानी निकल रहा है। लोगों ने उप मुख्यमंत्री का जताया आभार पानी छोड़ने से किसानों को सिंचाई के साथ-साथ ग्रामीणों को निस्तारी के लिए भी जल की सुविधा मिलेगी। इससे पशुपालन और अन्य कार्यों में भी सहायता मिलेगी। जलाशय का गेट खुलने के बाद क्षेत्र के लोगों ने उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।


