मुंगेली जिला पंचायत में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर पार्टी के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। श्रीकांत पांडेय को अध्यक्ष और शांति देवचरण भास्कर को उपाध्यक्ष चुना गया है। दोनों पदों के लिए 11 मार्च को निर्वाचन प्रक्रिया हुई। सभी निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों की सहमति से यह चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जिला पंचायत में कुल 12 सदस्य मुंगेली जिला गठन के बाद पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सामान्य वर्ग से श्रीकांत पांडे को प्रतिनिधित्व मिला है। जिला पंचायत में कुल 12 सदस्य हैं। इनमें से 11 सदस्य भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं। केवल एक सदस्य, लक्ष्मीचंद भास्कर, मुक्त सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर पार्टी का कब्जा होना तय था। निर्विरोध चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। समर्थकों में भी खुशी की लहर है।


