बिलासपुर जिले के जूनापारा चौकी क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। डोमनपुर गांव के पास लोरमी-कोटा मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में लोरमी निवासी 40 वर्षीय खेमप्रकाश सलूजा की मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार अमित सलूजा के साथ लोरमी से कोटा जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने घायलों को लोरमी के अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान खेमप्रकाश सलूजा ने दम तोड़ दिया। अमित सलूजा और लोरमी के सारधा निवासी राजेश सारथी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। लोरमी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


