मुंगेली में पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति को काट डाला:पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए चोरी की झूठी कहानी गढ़ी, प्रताड़ना से परेशान थी

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। सोते वक्त कुल्हाड़ी से सिर, चेहरे, गले, सीने और पेट पर कई वार किए। वारदात के बाद पत्नी ने पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए चोरी की झूठी कहानी गढ़ी। मामला पथरिया थाना का है। जानकारी के मुताबिक, आजूराम राजपूत (51) पत्नी रूजेश्वरी राजपूत (26) के साथ ग्राम गंगद्वारी में रहता था। रूजेश्वरी उसकी दूसरी पत्नी थी। शादी के बाद पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था। ऐसे में पति पत्नी से मारपीट करता था। घटना वाली रात पत्नी टॉयलेट के लिए उठी। इस दौरान उसने अचानक पति को रास्ते से हटाने का सोचा। फिर कुल्हाड़ी से सोते हुए पति पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, आजूराम राजपूत की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। रूजेश्वरी से उसने दूसरी शादी की। उनका 4 साल का बेटा भी है। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ सही रहा। लेकिन बाद में पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई-झगड़ा होने लगा। इस बीच 24 जनवरी को रूजेश्वरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि रात करीब 3 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर पति की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और धारा 103 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। पड़ोसियों से पूछताछ के बाद पत्नी पर संदेह फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून लगी मिट्टी और अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की। पता चला कि दंपती में आए दिन विवाद होता रहता था। संदेह के आधार पर पुलिस ने रूजेश्वरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। पति की प्रताड़ना से परेशान थी पत्नी आरोपी पत्नी ने बताया कि पति की प्रताड़ना से वह परेशान थी। इसके अलावा उसका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता था। 23 जनवरी की रात आजूराम खाना खाकर नव-निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में गया था। रात करीब 12 बजे घर लौटकर सो गया। रात 3 बजे पति को मारा रात लगभग 3 बजे पत्नी टॉयलेट के लिए उठी। पति से पुराने झगड़े के कारण उसने अचानक उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। उसने घर में रखी लोहे की कुल्हाड़ी से सोते हुए पति के सिर, चेहरे, गले, सीने और पेट पर कई बार वार कर हत्या कर दी। खून लगी साड़ी और कुल्हाड़ी जब्त बाद में उसने पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए चोरी की झूठी कहानी गढ़ी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून लगी साड़ी और कुल्हाड़ी जब्त कर ली है। पत्नी को विधिवत गिरफ्तार 25 जनवरी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। ……………………………… यह खबर भी पढ़ें… पत्नी का गला काटकर फंदे से लटका पति: लेटर में लिखा- PNB कर्मचारियों ने फर्जी तरीके से ग्राहकों के पैसे निकाले, हमें परेशान किया छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में युवक ने पहले पत्नी का धारदार हथियार से गला काटा, फिर खुद फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। पत्नी की मौत हो गई है, जबकि पति बेसुध है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला नारायणपुर से सटे गढ़ बेंगाल गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *