मुंगेली में बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद:रात में घर का गेट तोड़कर की थी बाइक चोरी, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

मुंगेली पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी की पहचान शिवकुमार उर्फ पप्पू डहरिया के रूप में हुई है। उससे चोरी की मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-28-4135 जब्त की गई है। यह मामला 2 अक्टूबर 2025 को लालपुर थाना में दर्ज किया गया था। प्रार्थी सरोज कुमार चतुगोष्ठी (उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कंतेली) ने रिपोर्ट लिखाई थी कि 29 सितंबर 2025 की रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (सीजी-28-4135, बैंगनी-काला रंग, कीमत लगभग 14,000 रुपए) अपने घर के आंगन में खड़ी की थी। रात में घर का गेट तोड़कर बाइक चोरी रात करीब 2:30 बजे जब वह उठे, तो देखा कि मोटरसाइकिल गायब थी और घर का लोहे का गेट खुला था। आसपास तलाश करने पर भी मोटरसाइकिल नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 141/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। नाकाबंदी में पकड़ा गया बाइक चोर मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने चोरी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी और चोरी हुए सामान की बरामदगी के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। बीते दिन थाना क्षेत्र में नाकाबंदी और वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक को रोका गया। चोरी की बाइक के साथ आरोपी पकड़ा गया पूछताछ में चालक ने बताया कि वाहन चोरी का है। मौके पर गवाहों के सामने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-28-4135 जब्त की गई। आरोपी शिवकुमार उर्फ पप्पू डहरिया (पिता शंभू, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम राजपुर, थाना लालपुर, हाल वार्ड क्रमांक 03, माखन बाड़ा, मगरपारा, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर) ने कंतेली गांव के एक घर के आंगन से मोटरसाइकिल चोरी करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *