मुंगेली में शराब पीकर ड्यूटी करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड:वीडियो वायरल होने के बाद SP ने की कार्रवाई; विभागीय जांच के आदेश

मुंगेली के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने एक पुलिस आरक्षक को ड्यूटी के दौरान नशे में होने के कारण निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। लोरमी थाने में तैनात आरक्षक रोशन पहाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में आरक्षक तहसील शराब भट्टी के पास ड्यूटी के दौरान नशे में धुत दिखाई दे रहा था। यह घटना पुलिस की छवि को धूमिल करने वाली थी। एसपी भोजराम पटेल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि एसपी पटेल पहले से ही थाना और चौकियों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान नशा न करने की हिदायत दे रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता और लापरवाही करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को प्रोत्साहन स्वरूप इनाम दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *