मुंगेली में 2 महिलाएं बच्चों के साथ लापता:एक को जालंधर से और दूसरी को 2 घंटे में ही ढूंढकर परिजनों को सौंपा

मुंगेली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लापता हुई महिलाओं और उनके बच्चों को सकुशल बरामद किया है। SP भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों को सुलझाया। पहले मामले में 22 अप्रैल 2025 को शिक्षक नगर मुंगेली निवासी चंद्र कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी भगवती साहू (32) अपने दो बच्चों के साथ बिना बताए घर से चली गई। पुलिस ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जालंधर (पंजाब) में उनका पता लगाया। टीम ने भगवती और उनके दोनों बच्चों को सकुशल मुंगेली लाकर परिजनों को सौंप दिया। बिना बताए घर से चली गई थी महिला दूसरा मामला 25 अप्रैल 2025 का है। टिंगीपुर चमारी निवासी सुरेश कुमार साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी पत्नी लता बाई साहू (33) अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ बिना सूचना के घर से चली गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज दो घंटे में ही लता बाई और उनके बेटे को ढूंढ निकाला। दोनों को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को गुम इंसान और अपहरण के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *