मुंगेली में BJYM ने भूपेश बघेल की शवयात्रा निकाली:डिप्टी CM अरुण साव पर विवादित बयान को लेकर विरोध; माफी मांगने को कहा

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उपमुख्यमंत्री अरुण साव को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद विरोध तेज हो गया हैं। इसी क्रम में, मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने भूपेश बघेल की शवयात्रा निकाली और पुतला जलाया। लोरमी के बोडतरा कला में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने उनकी शवयात्रा निकालने के बाद पुतले का दहन किया, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। अरुण साव को बंदर कहा था यह विरोध भूपेश बघेल के उस बयान को लेकर है, जिसमें उन्होंने कुछ दिनों पहले बिलासपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव को “बंदर” कहा था। इस बयान के बाद से छत्तीसगढ़ की राजनीति में गरमाहट आ गई है। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष तामेश्वर साहू ने इस दौरान कहा कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के खिलाफ जो विवादित बयान दिया है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने इस तरह के बयान को निंदनीय बताया। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेता विनय साहू, विक्रम सिंह ठाकुर, रवि शर्मा, तामेश्वर साहू, संतोष साहू सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *