मुंगेली में IPL सट्टेबाज गिरफ्तार:ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा खिलाते आरोपी से 2.30 लाख रुपए जब्त

मुंगेली पुलिस ने ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत आईपीएल सट्टेबाजी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने काली माई वार्ड स्थित एक मकान में छापा मारा। वहां से मुकेश देवांगन (34) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगा रहा था। वह प्रति गेंद पर चौके, छक्के और डॉट बॉल पर दांव लगवा रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से 52,240 रुपए नकद, एक टीवी और सेट-अप बॉक्स (कीमत 25,000 रुपए), 5 मोबाइल फोन (कीमत 1,53,000 रुपए) समेत कुल 2,30,240 रुपए का सामान जब्त किया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के मोबाइल की जांच की जा रही है। उसने सट्टे के लिए आईडी का उपयोग करना स्वीकार किया है। पुलिस अन्य ऑनलाइन सट्टेबाजों की भी तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *