शिवरीनारायण में ट्रैक्टर-ट्राली चोरी का खुलासा:मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में, नाबालिग साथी बाल सुधार गृह भेजा

जांजगीर-चांपा जिले में शिवरीनारायण पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी के मामले में मुख्य आरोपी दुर्गा प्रसाद लहरे को गिरफ्तार किया है। उसके एक नाबालिग साथी को भी पकड़ा गया है। घटना 21-22 मई की रात की है। पीड़ित लोकनाथ मानिकपुरी की ट्रैक्टर-ट्राली शिवरीनारायण के सबरी चौक के पास खड़ी थी। चोरों ने रात के अंधेरे में वहां से ट्रैक्टर-ट्राली चुरा ली। चोरी गई ट्रैक्टर-ट्राली की कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए है। आरोपी ने जुर्म कबूला पुलिस ने टेक्निकल इनपुट के आधार पर चंदनिया निवासी दुर्गा प्रसाद लहरें को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से शिवरीनारायण पहुंचा। वहां सुल्तानिया ट्रैक्टर शोरूम से ट्रैक्टर-ट्राली चुराई। उसने खोखसा फाटक के पास से भी एक ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मुख्य आरोपी दुर्गा प्रसाद को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। नाबालिग आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *