रांची | मुंडा सभा केंद्रीय समिति की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक केंद्रीय कार्यालय डिबडीह में हुई। अध्यक्षता नवीन मुंडू ने की। निर्णय लिया गया कि 3 जनवरी को मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में तीनों प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। सिरोम टोली स्थित मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा चौक पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सदस्यों को स्टेडियम में पहुंचने का निर्देश दिया गया है। बैठक में नवीन मुंडू, बिलकन डांग, सुभाष कोनगाड़ी, प्रभु सहाय संगा आदि शामिल थे।


