नए साल को लेकर लोगों में उमंग और उत्साह है। नववर्ष की शुरुआत बुधवार से होना शुभ होगा, क्योंकि यह दिन शिवशक्ति के पुत्र भगवान गणेश की पूजा और व्रत के लिए समर्पित माना गया है। िवघ्नहर्ता भगवान गणेश सभी देवताओं में प्रथम पूज्य हैं और इस दिन से नए साल की शुरुआत होगी, जो हर व्यक्ति के लिए मंगलकारी होगा। पंडित आचार्य प्रणव मिश्रा ने बताया कि एक जनवरी को द्वितीया तिथि, उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र के साथ हर्षण, शिव वास, बालव और कौलव योग का संयोग बन रहे हैं। इन शुभ योग में नए वर्ष की शुरुआत होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मान्यता है कि यदि साल और काम की शुरुआत का पहला दिन अच्छा हो तो पूरा साल अच्छा रहता है। नए साल में ग्रहों का पूरे वर्ष राशि परिवर्तन जारी रहेगा। शुक्र के मीन राशि में गोचर से मालब्य और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण 27 जनवरी को शुक्र के मीन राशि में गोचर से मालब्य और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ वर्ष में दो प्रभावशाली ग्रह शनिदेव और गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। शनि ग्रह पिछले ढाई वर्ष से कुंभ में विराजमान थे। अब 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसी साल गुरु, राहु, केतु आदि का भी गोचर होगा। इससे देश और दुनिया पर असर देखने के साथ सभी राशियों पर भी असर देखने को मिलेगा। महालक्ष्मी योग… एक जनवरी को चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे एक जनवरी 2025 को चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं और कर्क राशि में पहले से ही मंगल देवता विराजमान हैं। इस वजह से दोनों के बीच मे दृष्टि संबंध होगा। इस दृष्टि संबंध से ढाई दिन के लिए धन योग का निर्माण होगा, जिससे महालक्ष्मी योग में धनवान बनने की संभावना बन रही है। वृषभ, मकर, मीन, बृश्चिक राशि वालों के लिए धन योग काफी लाभकारी सिद्ध होगा। जनवरी माह में सभी राशियों पर क्या असर मेष, वृश्चिक : सफलता मिलेगी। लेकिन आपको संघर्ष करना पड़ेगा। वृष, तुला: नया वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में लाभ दिलाएगा। प्रमोशन संभव। मिथुन, कन्या : सभी प्रकार के सुखों में वृद्धि होगी। तो वहीं इन्हें भी इंक्रीमेंट मिल सकता है। कुंभ, मकर : पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वाहन सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धनु, मीन: अभी तक रुके कार्य पूरे होंगे। धर्म लाभ मिलने लगेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कर्क : धन का आगमन होगा, नया साल मानसिक तनाव रह सकता हैै। सिंह : समय लाभ देगा पर मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। इसी के बाद आपको सफलता मिलेगी।


