रांची | झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में सोमवार को शोकसभा की गई, जिसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। प्रभारी कुलपति, कुलसचिव समेत विवि अधिकारियों और शिक्षकों ने श्रद्धांजलि दी। इधर, डीएसपीएमयू में एंथ्रोपोलॉजी के वरीय शिक्षक डॉ. एसएम. अब्बास ने श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि वे आर्थिक सुधारों के नायक थे।


