यूजीसी नेट उतीर्ण दो छात्रों को किया गया सम्मानित

प्रखंड से दो विद्यार्थियों सालहन निवासी पन्नालाल महतो व मानकी ढीपा निवासी जलेश महतो को सोमवार को जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा ने सालहन स्थित अपने आवास में अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। पन्नलाल महतो ने यूजीसी नेट जेआरएफ (टीआरएल) 2022 उत्तीर्ण किया है। वर्तमान में वे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के नागपुरी भाषा विभाग के शोधार्थी है। वहीं जलेश महतो ने यूजीसी नेट 2024 उत्तीर्ण किया। अनुराधा मुंडा ने दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं। कहा कि जुनून के साथ की जा रही मेहनत का यह परिणाम है। मौके पर युवा समाजसेवी रामसाय मुंडा, संजय नायक, संतोष महतो आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *