बलिदानी जीतराम बेदिया की जयंती मनी , वंशजों को किया सम्मानित

अनगड़ा | बीसा में सोमवार को बलिदानी जीतराम बेदिया की 222वीं जयंती समारोह का आयोजन हुआ। मौके पर जीतराम बेदिया की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि जशपुरिया एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक जैलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, आजसू नेता आतिश कुमार महतो, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव थे। जीतराम बेदिया के बलिदान को याद करते हुए देश सेवा का संकल्प लिया गया। आयोजन समिति द्वारा बलिदानी जीतराम बेदिया के वंशज धनराज बेदिया व बृजलाल बेदिया को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संचालन कमल बेदिया व अशोक बेदिया ने किया। मौके पर जोन्हा पंसस दिलीप बेदिया, बेदिया विकास परिषद के उपाध्यक्ष जीतनाथ बेदिया, बालेश्वर बेदिया, रामसाय मुंडा, जलनाथ चौधरी, संजय नायक, ब्रजकिशोर बेदिया, मुखिया मंजोती देवी व अन्य लोग थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *