साल के अंतिम दिन शहर के चर्चों में धन्यवादी मिस्सा का आयोजन होगा। चर्चों में जागरण का मिस्सा के साथ नए साल को लेकर भी विशेष मिस्सा होगी। संत मरिया महागिरजाघर में 31 दिसंबर को रात 10 बजे धन्यवादी मिस्सा होगी। 1 जनवरी को सुबह पहली मिस्सा 5 बजे, दूसरी मिस्सा 6.30 बजे और तीसरी मिस्सा 8 बजे होगी। कैथोलिक कलीसिया ईश माता मरियम का पर्व मनाएगा। संत पॉल्स कैथेड्रल बहु बाजार में 31 दिसंबर को अर्द्धरात्रि प्रभुभोज की आराधना रात 11.30 बजे होगी। इसके अनुष्ठक रेव्ह डेविड व जे. कुजूर और उपदेशक जे. भुईयां होंगे। 1 जनवरी को नववर्ष में प्रभु भोज की आराधना सुबह 6.15 बजे होगी। इसके अनुष्ठक व उपदेशक बिशप बीबी बास्के होंगे। सुबह 10.45 बजे की आराधना के अनुष्ठक रेव्ह यूजे सांगा व उपदेशक रेव्ह एस पूर्ति होंगे। जीईएल चर्च में शाम 4 बजे पवित्र प्रभुभोज जीईएल चर्च, मेन रोड में 31 दिसंबर वर्ष को पवित्र प्रभुभोज शाम 4 बजे होगी। संचालक रेव्ह सुनीता तिर्की, उपदेशक बिशप सीमांत तिर्की, प्रभुभोज रेव्ह एन. गुड़िया और धन्यवाद रेव्ह एम. बिलुंग करेंगे। मध्यरात्रि की आराधना रात 11 बजे होगी। उपदेशक और संचालक रेव्ह जीएस केरकेट्टा होंगे। 1 जनवरी की सुबह 6.30 बजे यूथ सर्विस पवित्र प्रभुभोज होगा। एडल्ट सर्विस सुबह 10.30 बजे से प्रभुभोज होगा। संध्या आराधना शाम 4 बजे से पवित्र प्रभुभोज होगी। 6 जनवरी को इपिफानियस पर्व पर सुबह 7 बजे यूथ सर्विस होगा। शाम में 5.30 बजे आराधना होगी। इधर, कडरू गिरजा में नए साल की सुबह 7.30 बजे पवित्र प्रभुभोज होगा। 6 जनवरी को शाम 5.30 बजे आराधना होगी।


