मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी पहुंचे झालाना लेपर्ड रिजर्व:सूर्यकुमार यादव को दिखा तेंदुआ राणा, फैमिली के साथ पहुंचे बेवन जॉन

जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले खेलने पहुंची मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी मंगलवार को झालाना लेपर्ड रिजर्व पहुंचे। इस दौरान भारतीय टी- 20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव अपने परिवार के साथ पहुंचे, जहां उन्हें लेपर्ड राणा दिखा तो वो रोमांचित हो गए। दरअसल, जयपुर के प्रसिद्ध झालाना लेपर्ड रिजर्व में मंगलवार को खास रौनक देखने को मिली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव और बेवन जॉन जैकब्स अपने परिवार के साथ लेपर्ड का दीदार करने पहुंचे। इस दौरान जहां सुबह की पारी में बेवन जैकब्स अपने परिवार संग सफारी पर निकले। वहीं शाम की सफारी में सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। शाम की सफारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने रूट नंबर दो पर झालाना के प्रसिद्ध लेपर्ड राणा की फाइटिंग भी देखी। इस अनुभव के बाद उन्होंने झालाना सफारी प्रबंधन और स्टाफ की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जयपुर जैसे शहर के बीचों – बीच अरावली पर्वतमाला में बसा यह जंगल एक अनमोल धरोहर है। जो शहरवासियों को शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है। उन्होंने ग्रास लैंड क्षेत्र की सुंदरता और पक्षियों की विविधता की भी जमकर तारीफ की। बता दें कि जयपुर का झालाना लेपर्ड रिजर्व बॉलीवुड कलाकारों के साथ क्रिकेटर्स की पहली पसंद बनता जा रहा है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ अपने परिवार के साथ झालाना लेपर्ड रिजर्व पहुंच चुके हैं। वहीं संजय दत्त रवीना टंडन समेत बॉलीवुड के एक दर्जन से ज्यादा कलाकार शेरों के बीचों – बीच लेपर्ड का दीदार करने के लिए झालाना सफारी करने आए हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *