मुंबई की काम्या ने माउंट विंसेंट को भी फतह किया:सातों महाद्वीप की ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की एवरेस्ट

मुंबई की काम्या कार्तिकेयन सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की लड़की बन गई हैं। वह नेवी चिल्ड्रन स्कूल की कक्षा 12वीं की स्टूडेंट है। काम्या ने अंटार्कटिका महाद्वीप की माउंट विंसेंट चोटी पर चढ़कर यह रिकॉर्ड बनाया। काम्या ने 24 दिसंबर को चिली देश के समय अनुसार 5:20 बजे माउंट विंसेंट चोटी फतह करने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की। काम्या ने जिस माउंट विंसेंट को फतह किया है उसकी ऊंचाई 4 हजार 892 मीटर यानी 16 हजार 50 फुट है। यह सेंटिनल रेंज के मुख्य रिज के दक्षिणी भाग में स्थित है। इस दौरान काम्या के पिता नौसेना कमांडर एस कार्तिकेयन भी उनके साथ मौजूद थे। यह उपलब्धि हासिल करने के लिए भारतीय नौसेना ने काम्या और उनके पिता को बधाई दी है। काम्या माउंट विंसेंट से पहले अन्य 6 महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर जा चुकी हैं। काम्या की माउंट विंसेंट पर जाने की तस्वीरें… काम्या माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय
काम्या ने इसी साल 23 मई को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर नया रिकॉर्ड बनाया था। वह नेपाल की ओर से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय पर्वतारोही बनी थीं। काम्या माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही भी हैं। ————————————– काम्या से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 12 साल की काम्या माउंट एकांकागुआ को फतह करने वाली सबसे युवा पर्वतारोही बनीं ​​​​ 12 साल की छात्रा काम्या कार्तिकेयन माउंट एकांकागुआ को फतह करने वाली दुनिया की सबसे युवा पर्वतारोही बनीं। अर्जेंटीना की एंडीज पर्वतमाला में स्थित माउंट एकांकागुआ दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप का सबसे उंचा पर्वत है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *