मुंबई-भगत की कोठी के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू:4 ट्रिप में चलेगी साप्ताहिक रेल सेवा, लोगों को पहुंचेगा फायदा

हवाई सेवाओं के रद्द होने से यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुंबई सेंट्रल और भगत की कोठी के बीच साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन कुल 4 ट्रिप लगाएगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09083, मुंबई सेंट्रल-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 10, 17, 24 और 31 दिसंबर को (कुल 04 ट्रिप) मुंबई सेंट्रल से बुधवार को रात 23:10 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन शाम 17:00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 09084, भगत की कोठी-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 12, 19, 26 दिसंबर 2025 और 02 जनवरी 2026 को (कुल 04 ट्रिप) भगत की कोठी से शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 04:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, साबरमती, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़ और लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस स्पेशल रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 03 सेकंड एसी, 06 थर्ड एसी, 04 थर्ड एसी इकोनॉमी, 01 पावर कार और 01 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *