मुंबई में हुए रोड एक्सीडेंट का मामला जोधपुर में दर्ज:सरदारपुरा थाने में जीरो नंबरी FIR लेकर महाराष्ट्र पुलिस को भेजी

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के सरदारपुरा थाने में मुंबई में हुए सड़क हादसे की जीरो नंबरी FIR दर्ज की गई है। आमतौर पर पुलिस अपने ही शहर के मुकदमे दर्ज नहीं करती है, लेकिन मानवीय पहलू को देखते हुए पुलिस की ओर से इस मामले में जीरो नंबरी FIR दर्ज कर आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस को भेजी गई है। 1 मार्च को हुई थी मौत दरअसल, सरदारपुरा थाने में नंदकिशोर नाई निवासी अशोक कॉलोनी माता का थान ने रिपोर्ट दी थी। बताया कि 31 जनवरी को मांडवी विरार थाना क्षेत्र मुंबई महाराष्ट्र में अज्ञात वाहन चालक ने उनके भाई के वाहन को चलाते समय टक्कर मार दी। वहीं टक्कर में उनका भाई घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान 1 मार्च को मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने जीरो नंबरी FIR दर्ज की गई। घटना स्थल पुलिस थाना मांडवी पुलिस आयुक्तालय मीरा भयंदर, वसई विरार मुंबई महाराष्ट्र का होने की वजह से FIR दर्ज कर संबंधित थाने को पुलिस की ओर से भिजवाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *