यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखकर मुंबई सेंट्रल-इंदौर तेजस सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्तारित किए जा रहे हैं। गाड़ी संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल इंदौर तेजस स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 31 दिसंबर तक निर्धारित है, अब 30 जनवरी तक मुंबई सेंट्रल से प्रति सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल तेजस स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 1 जनवरी तक निर्धारित है, अब 31 जनवरी तक इंदौर से प्रति मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग, कोच कंपोजिशन, दिन एवं ठहराव के साथ ही चलेगी। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।


