मुकुल मिश्रा जमशेदपुर पश्चिमी विस क्षेत्र के जनसुविधा प्रतिनिधि, धर्मेंद्र प्रसाद जेएनएसी के प्रतिनिधि बनाए गए

धर्मेंद्र प्रसाद मुकुल मिश्रा जमशेदपुर | विधायक सरयू राय ने वरिष्ठ नेता मुकुल मिश्रा को अपने विस क्षेत्र (जमशेदपुर पश्चिमी) का जनसुविधा प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उन्होंने जेएनएसी आैर मानगो नगर निगम क्षेत्र के साथ ही सभी सात मंडलों में जनसुविधा के लिए प्रतिनिधि नियुक्ति किया है। कदमा शास्त्रीनगर निवासी धर्मेंद्र प्रसाद को जेएनएसी और मानगो निवासी पप्पू सिंह को मानगो नगर निगम क्षेत्र का जनसुविधा प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। एसपी सिंह को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का शिक्षा-जनसुविधा प्रतिनिधि बनाया गया है। उलीडीह के नीरज सिंह को स्वास्थ्य सेवाएं एवं सामाजिक कल्याण जनसुविधा प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *