मुकेश अंबानी ने लगातार 5वें साल सैलरी नहीं ली:23 साल से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन; 2020 में तनख्वाह ना लेने फैसला लिया था

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने लगातार 5वें साल सैलरी नहीं ली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन पद पर उन्होंने कोविड के दौरान सैलरी ना लेने का फैसला किया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी एनुअल रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कंपनी से अलाउंस, बोनस और कमीशन भी नहीं लिया है। डिविडेंड से होती है अंबानी परिवार की कमाई बिना सैलरी के भी मुकेश अंबानी दुनिया के 18वें सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं। इसकी वजह उनकी रिलांयस इंडस्ट्रीज में 50.33% हिस्सेदारी और रिलायंस के करोड़ों शेयर है। 2024-25 में रिलायंस ने ₹10 प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया, जिससे अंबानी परिवार को ₹3,322.7 करोड़ की सीधी कमाई हुई थी। परिवार के दूसरे सदस्यों की कमाई मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी, और अनंत अंबानी को अक्टूबर 2023 में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में बोर्ड में शामिल किया गया था। तीनों को FY25 के लिए सिटिंग फीस के रूप में 6 लाख और कमीशन के रूप में ₹2.25 करोड़ मिले हैं। अगली पीढ़ी को कमान सौंप रहे मुकेश अंबानी बढ़ती उम्र के साथ मुकेश अंबानी अपने बिजनेस एंपायर को अगली पीढ़ी को सौंपने के प्लान पर बीते कई साल से काम कर रहे हैं। 28 दिसंबर 2023 को अपने पिता धीरूभाई के जन्मदिन पर मुकेश अंबानी ने कहा था- रिलायंस का भविष्य आकाश, ईशा, अनंत और उनकी पीढ़ी का है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे जीवन में और ज्यादा अचीव करेंगे और मेरी पीढ़ी के लोगों की तुलना में रिलायंस के लिए अधिक उपलब्धियां लाएंगे। आकाश को जियो और ईशा को रिटेल बिजनेस सौंपा था

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *