मुक्तसर में किसानों ने 5 जगह दिया धरना:बाजारों में दिखा बंद का असर, इमरजेंसी सेवाएं रही चालू, पेट्रोल पंप यूनियन ने दिया समर्थन

किसानों संगठनों की ओर से पंजाब बंद के ऐलान के तहत आज पूरा मुक्तसर जिला पूर्ण तौर पर बंद रहा। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी संस्थान और दुकानें बंद रही। इस दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा किसानों के बंद का समर्थन किया गया और अपनी दुकानें व संस्थान रखे। बंद दौरान मुक्तसर में रेलवे स्टेशन पूरी तरह सुनसान नजर आया। वहीं बस स्टैंड पर भी एक-दो सवारियां भी मिली, जिन्होंने बाहर जाना था। इसके अलावा पूरा बस स्टैंड खाली नजर आया। इसके साथ ही पंजाब रोडवेज और पनबस कर्मियों ने सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तक बसों के पहिए जाम रखे। 5 जगहों पर किसानों ने लगाया धरना इस मौके किसान संगठनों की ओर से मुक्तसर जिले में 5 जगहों पर धरने लगाए गए। जिसमें मुक्तसर, कोटकपूरा रोड गांव उदेकरन, मलोट-मुक्तसर रोड पर गांव औलख, फाजिल्का मलोट रोड पर गांव पन्नीवाला और लंबी में किसानों की ओर से धरने लगाए गए। इस मौके धरना दे रहे किसानों ने इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी आगे नहीं जाने दिया। वहीं किसानों के समर्थन में मुक्तसर के सभी पेट्रोल पम्प बंद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *