मुक्तसर में दो दुकानों में चोरी:दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर, कैश और सामान ले गए

मुक्तसर में दो दुकानों में चोरी हुई है। दुकानों की पिछली दीवार तोड़कर चोर अंदर घुसा। घटना मेन बाजार में गुरुद्वारा साहिब नाका नंबर दो के पास की है। चोर नगर कौंसिल की खाली जमीन से दुकानों तक पहुंचे। चोरों ने एक किराना स्टोर और एक बैग की दुकान को निशाना बनाया। बैग की दुकान से करीब 35-40 बैग और 4000 रुपए नकद चोरी किए। किराना स्टोर से सूखे मेवे समेत अन्य सामान की चोरी की गई। चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने सबसे पहले CCTV कैमरों का रुख बदल दिया। इतना ही नहीं, चोर DVR भी अपने साथ ले गए। इससे पुलिस को कोई वीडियो फुटेज नहीं मिल पाएगा। दुकानदारों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस से चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *