‘मुक्त होने की तीव्र इच्छा ही सबसे बड़ा बंधन है’

जालंधर| गुलमोहर सिटी स्थित मां बगलामुखी धाम में भक्तों की ओर से श्री शनिदेव महाराज का हवन श्रद्धापूर्वक करवाया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणों ने मुख्य यजमान बावा जोशी से विधिवत वैदिक रीति अनुसार पूजन किया। धाम के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने कहा कि मुक्त होने की तीव्र इच्छा ही सबसे बड़ा बंधन है। जब तक आप स्वयं के प्रयास से मुक्त होना चाहते हैं, तब तक मैं (अहंकार) जीवित रहता है। यहां श्वेता भारद्वाज, नवीन कुमार, राकेश प्रभाकर, पूनम प्रभाकर, सरोज बाला, समीर कपूर, अमरेंद्र कुमार शर्मा, मुनीष मेहरा, अजीत कुमार, नरिंदर समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *