मुख्यमंत्री कल करेंगे सोयाबीन फसल मुआवजा वितरित:सभी तहसीलों में तैयारियां जोरों पर, सिंगल क्लिक से खातों में आएगी राशि

मंदसौर जिले में प्राकृतिक आपदाओं, कीट व्याधि, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के कारण किसानों की सोयाबीन फसलें प्रभावित हुई हैं। इन प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए मुआवजा राशि वितरण की तैयारियां सभी तहसीलों में तेजी से चल रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में मुआवजा राशि हस्तांतरित करेंगे। इस अवसर पर मंदसौर के एनआईसी कक्ष में एक जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है कि जिले के सभी पात्र किसानों को समय पर राहत राशि मिल सके। मुआवजा वितरण की तैयारियों के तहत सभी तहसीलों में एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। कोषालय के माध्यम से बिल बनाने का काम जारी है, जिसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पटवारी भी अपने-अपने क्षेत्रों के प्रभावित किसानों के प्रकरण तैयार कर रहे हैं। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी पात्र किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि का लाभ मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *