मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वांटेड आरोपी का हंगामा:खुद की जान का खतरा बताया, भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो भी बनाया था

सतना में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में एक युवक ने हंगामा किया। आईएसबीटी और मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री बीटीआई मैदान स्थित विंध्य व्यापार मेला में सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी भीड़ के बीच खड़े होकर युवक हंगामा करने लगा। कार्यक्रम के दौरान युवक ने किया हंगामा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और कार्यक्रम स्थल से हटाकर कोलगवां थाने ले गए। पूछताछ में उसकी पहचान अरुणेश कुशवाहा पुत्र तेजभान कुशवाहा, निवासी उमरिहा, थाना जसो के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ शनिवार को ही जसो थाने में भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला दर्ज किया गया था। कोलगवां पुलिस ने आरोपी को पकड़े जाने की जानकारी जसो पुलिस को दी। इसके बाद जसो पुलिस की टीम थाने पहुंची और आरोपी अरुणेश को अपनी हिरासत में लेकर जसो लौट गई। आपत्तिजनक वीडियो से भड़का आक्रोश जसो टीआई बृजभान सिंह ने बताया कि आरोपी अरुणेश कुशवाहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में वह हाथ में चाकू लेकर भगवान राम और माता सीता के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करता नजर आ रहा था। धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक भावनाएं आहत होने से आक्रोशित सर्व समाज के सैकड़ों लोग शनिवार दोपहर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 196(1)(क), 299 और 253(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। टीआई बृजभान सिंह ने बताया कि आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की कार्रवाई भी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *