मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर 200 बच्चों को वितरित किए स्वेटर:शिल्पी शाह की पहल पर शिल्प सृजन संस्था ने किया आयोजन, बच्चों के चेहरे पर आई खुशी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आदर्श नगर, कच्ची बस्ती में ‘शिल्प सृजन संस्था’ की ओर से स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में लगभग 200 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए, जिससे न केवल बच्चों के चेहरे पर खुशी आई बल्कि समाज में जरूरतमंदों की सहायता के प्रति जागरूकता का संदेश भी गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव कुलदीप सिंह बैंसला की ओर से किया गया। उन्होंने आयोजन की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामाजिक और जनसेवा के कार्यों का उल्लेख किया और इस आयोजन को उनकी सेवा भावना को समर्पित बताया। कार्यक्रम में विशेष रूप से क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। इनमें पारुल नैयर, व्रत निरीक्षक संजय बाफना और संस्था की अध्यक्षा शिल्पी शाह शामिल थीं। सभी अतिथियों का विधिवत स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में आदर्श नगर क्षेत्र के विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंडित नीरज मोहन शर्मा और समस्त विद्यालय स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों के लिए इस प्रकार के सहयोगात्मक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। इस पहल ने सर्दी के मौसम में बच्चों की सहायता कर उन्हें एक सुखद अनुभव प्रदान किया। इस आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा और समाज के प्रबुद्ध वर्ग में भी जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का संदेश गया। ‘शिल्प सृजन संस्था’ ने इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल बच्चों की मदद की, बल्कि समाज में समानता और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया। संस्था की अध्यक्षा श्रीमती शिल्पी शाह ने इस अवसर पर कहा, “हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है, और इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *