श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को मुलाकात की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उन्होंने सीएम को नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नववर्ष की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा, पाकुड़ डीसी मनीष कुमार और पाकुड़ एसपी प्रभात कुमार ने भी सीएम को नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी।


