मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल सतना आएंगे:652 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल (शनिवार) सतना जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे चार्टर्ड प्लेन से सतना पहुंचेंगे। इस दौरान वे शहर को 652 करोड़ 54 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 31 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) और 8 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से बने धवारी क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। ISBT परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 168 लाख 33 हजार रुपए के 6 अन्य कार्यों का लोकार्पण और 484 करोड़ 21 लाख रुपए के 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही, वे विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री शासकीय मेडिकल कॉलेज में 383 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 650 बिस्तर के नवीन चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन भी करेंगे। इसके अलावा, वे विंध्य व्यापार मेले में शामिल होकर स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 4:50 बजे सतना एयरपोर्ट से प्लेन द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *