मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (गुरुवार) मुरैना जिले के दौरे पर रहेंगे। वे यहां कुल 1 घंटा 15 मिनट रुकेंगे। इस दौरान सीएम जिले को कई विकास कार्यों की सौगात देंगे और पुलिस परेड एसएएफ ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 2:30 बजे हेलिकॉप्टर से मुरैना पहुंचेंगे। वे 3:45 बजे तक मुरैना में रुककर विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वे खजुराहो के लिए रवाना हो जाएंगे। निवी गांव में 70 करोड़ के कॉलेज का भूमिपूजन
अपने दौरे की शुरुआत में सीएम सबसे पहले नेशनल हाईवे 44 के पास निवी गांव में 70 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले आयुर्वेदिक महाविद्यालय का भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण
सीएम डॉ. यादव मंच से निम्नलिखित विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे: SAF ग्राउंड पर जनसभा
विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री आखिर में पुलिस परेड एसएएफ (SAF) ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वे एक आम सभा को संबोधित करेंगे।


