मुख्यमंत्री ने कहा -:बड़े पैमाने पर खुलेंगे उद्योग, युवाओं का कौशल विकास जरूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाने और कौशल विकास को गति देने के उद्देश्य से अधिकारियों को अधिक से अधिक युवाओं को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द नए उद्योग स्थापित होंगे, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जिलों में नियमित रोजगार मेले आयोजित करने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने तकनीकी संस्थानों, खासकर आईटीआई के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता देने को कहा, ताकि उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार हो सके। सीएसएसडीए और राज्य परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी के एकीकरण प्रस्ताव पर सहमति देते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 2013 से अब तक 4.90 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें से 2.71 लाख को रोजगार मिला है। बैठक में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, मुख्य सचिव विकासशील मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *