जशपुरनगर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में अपनी पत्नी कौशल्या साय और अपने पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा माता की पूजा अर्चना कर प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नन्हीं नव कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद भी लिया।