जांजगीर| मौसम कुछ साफ होने लगा है। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी के कारण एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन ऐसे ही सूखे रहेंगे। इससे दिन का तापमान बढ़ने से गर्मी और महसूस होगी। पिछले तीन-चार दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव आया था। इस दौरान बारिश के कारण गर्मी काफी कम हो गई थी और दिन व रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया था। हालांकि, शनिवार से मौसम साफ होने लगा है। जिले में दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है, जबकि रात का तापमान भी 20 से 25 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों में तापमान में वृद्धि होने से गर्मी और बढ़ेगी।


