विधानसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब दे रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा- मैं ब्याज सहित कर्ज चुकाता हूं, किसी मुगालते में मत रहना। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायकों से कहा- मैं तुम्हारी मेहरबानी पर नहीं आया। राजस्थान की जनता की मेहरबानी पर आया हूं। तुम्हारी मेहरबानी की आवश्यकता मुझे नहीं है। तुम्हें कोई मेहरबानी करने की जरूरत नहीं है। जीवन ऐसे नहीं जिया जाता जीवन ताकत के साथ दिया जाता है। तुम मुझसे नहीं जीत पाओगे, क्योंकि मेरे साथ राजस्थान की जनता है। नेता प्रतिपक्ष को नहीं बोलने देने का कांग्रेस ने षड्यंत्र किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्ष पर तंज कसते हुए आरोपों का सिलसिलेवार जवाब दिया। राज्यपाल के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नहीं बोलने पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- यह कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई है। वंचित वर्ग से आने वाले नेता प्रतिपक्ष को नहीं बोलने देने का कांग्रेस ने षड्यंत्र किया है। मुख्यमंत्री ने डोटासरा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा- लक्ष्मणगढ़ से आने वाले विधायक आरोप लगा रहे थे कि केंद्र के बजट में राजस्थान का नाम नहीं आया। आपके राज में राजस्थान जल जीवन मिशन में अंतिम पायदान पर था। इसमें भ्रष्टाचार के साथ काम की गति धीमी थी। कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष के साथ अन्याय किया
सीएम ने कहा- हमारे नेता प्रतिपक्ष कई बार संजिदगी से काम लेते हैं, लेकिन आज पता नहीं क्यों दबाव में आ गए। आज एक वंचित वर्ग से आने वाले किसान के बेटे को बोलने से वंचित कर दिया। अगर कोई दूसरे वर्ग का नेता प्रतिपक्ष होता तो कांग्रेस कभी भी उसको बोलने से वंचित करती क्या। आज एक किसान के बेटे के साथ कांग्रेस ने अन्याय किया है और उसको बोलते नहीं दिया गया। 4 साल बाद कांग्रेस विधायक सदन में नजर नहीं आएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा- आज जो दिख रहा है यह तो कांग्रेस को हमारे एक साल के काम का ही दर्द है। आगे देखिए यह चार साल बाद सदन में नजर नहीं आएंगे। कांग्रेस विधायकों का दर्द यूं ही नहीं है। उनके दर्द के तीन-चार कारण हैं। इनके यूपी चुनाव में भी हार का दर्द है, यह उप चुनाव में साफ हो गए। डोटासरा पर तंज- उपचुनाव में गमछा घुमा रहे थे, मोरिया किसका बोला
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा- उपचुनाव में यह बड़ा गमछा घुमा रहे थे, वहां मोरिया किसका बोला। एक जिले का नहीं 6 संभाग का चुनाव था और राजस्थान की जनता ने इनको आइना दिखा दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सुनना पड़ता इसलिए नेता प्रतिपक्ष जूली को भी साइड लाइन कर दिया। ————- विधानसभा में हंगामे की ये खबर भी पढ़िए… विधानसभा में हंगामा, जूली बोले- सदन नहीं चलने देंगे:फोन टैपिंग कांड पर जवाब दें सीएम; मंत्री ने कहा- किरोड़ी के आरोप निराधार कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के सरकार पर फोन टैप करने के आरोप के बाद शुक्रवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के सदस्य कार्यवाही के दौरान ही सदन के वैल में पहुंच गए और मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। हंगामे के कारण 3 बार कार्यवाही स्थगित की गई। (पढ़ें पूरी खबर)


