मुख्यमंत्री भजनलाल अलवर पहुंचे, आज जनसभा सहित कई कार्यक्रम

सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। अलवर| मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी शनिवार को अलवर टाइगर हाफ मैराथन में भाग लेने के लिए शहर अलवर आए। मुख्यमंत्री रात 9 बजे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में आगामी नगर निकाय व पंचायती चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पहचान हैं। विधायकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने आपको विधायक बनाया है, अब उन्हें पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और निगम पार्षद बनाने की जिम्मेदारी आपकी है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल और भाजपा सरकार के दो साल के कामों की तुलना जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को सुबह 5.45 बजे वे अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम से अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन में शामिल होंगे। दोपहर 11 बजे बहाला में ग्रामोत्थान शिविर का निरीक्षण करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.25 बजे किशनगढ़बास के बघेरीकलां गांव जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *