मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना:बिना आधार लिंक 16 लाख महिलाओं के खाते में जाने लगे ‘मंईयां’ के 7500 रुपए

बिना आधार लिंक वाले 16 लाख महिलाओं के बैंक खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 7500 रु. (जनवरी-मार्च) सरकार ने भेजना शुरू कर दिया है। वेरिफिकेशन के बाद शनिवार देर शाम पलामू और गुमला के कुछ लाभुकों के खाते में पैसे गए। अगले दो सप्ताह में सभी पात्र लाभुकों के खाते में पैसे चले जाएंगे। अप्रैल माह से सरकार बिना आधार लिंक बैंक खातों में पैसे नहीं भेजेगी। पिछले दिनों राज्य कैबिनेट ने मंईयां सम्मान योजना में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए फैसला लिया था कि मार्च तक जिन लाभुकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वेरिफिकेशन के बाद उन्हें जनवरी से मार्च तक के पैसे दिए जाएंगे। अगर 31 मार्च तक बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया, तो अप्रैल से इस योजना का लाभनहीं मिलेगा। सरकार ने दिसंबर तक 56 लाख महिलाओं को पैसे दिए थे। पर, मार्च में 38 लाख महिलाओं को राशि मिली थी। बचे हुए लगभग 18 लाख लाभुकों में से करीब 2 लाख मामले डुप्लीकेशन के मिले। वहीं, आधार से से बैंक खाते लिंक नहीं होने के कारण 16 लाख लाभुकों को होल्ड पर रखा गया था। वेरिफिकेशन के बाद इन खातों में अगले दो सप्ताह के अंदर पैसे भेज दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *