मुख्यमंत्री मान आज कैंट में सुनेंगे जनता की फरियाद

भास्कर न्यूज | जालंधर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान वीरवार को जालंधर में अपने आवास पर सुबह 10 बजे लोक मिलनी कार्यक्रम के जरिये जनता की समस्याएं सुनेंगे। इसको लेकर प्रशासन ने विस्तृत ड्यूटी चार्ट जारी किया है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पिछली लोक मिलनी में प्राप्त हुई शिकायतों पर की गई कार्रवाई की एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) साथ लेकर आएं। मौके पर कंप्यूटर सेटअप और टोकन काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर, एसएसपी (देहाती), एडीसी, निगम के संयुक्त कमिश्नर और सिविल सर्जन समेत सभी मुख्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही बिजली, पानी, सीवरेज बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के निगरान इंजीनियरों को भी समय पर हाजिर रहने की हिदायत दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *